अपना जिला

चोरों ने पुलिस बूथ से सोलर लाइट की बैट्री चुराया

मधुबन, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी के कस्बा स्थित पुलिस बूथ पर ग्राम पंचायत स्तर से पोल पर हजारों रूपए की लागत लगी सोलर लाइट की बैट्री बेखौफ चोरों ने बूथ के छत पर चढ़कर चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। पुलिस के नाक के नीचे हुई चोरी की घटना ने पुलिस की सक्रियता व ड्यूटी की पोल खोल कर रख दी है। इस सम्बंध में ग्राम प्रधान रंजना सिंह ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के ही साथ घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है। बूथ पर लगी सोलर लाइट की बैट्री की हुई चोरी की घटना ने सावित कर दी है कि रात में पुलिस की पिकेट ड्यूटी महज कागजों में ही सीमित होकर रह है। दूसरों की सुरक्षा की कमान संभालते पुलिस कर्मियों के पुलिस बूथ के इर्द-गिर्द का सामान अब महफूज नही है। इस तरह की हुई घटना से अब लोगों का विश्वास पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से उठने लगा है। लोग अपने सम्पति की सुरक्षा को लेकर दहशत में आ गए हैं। बुद्धजीवी वर्ग का कहना है कि चोरों द्वारा पुलिस को मिली खुली चुनौती के मामले की गहराई से जांच-पड़ताल हुई तो चोर अवश्य ही पकड़े जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *