चोरी के आरोप में दो शातिर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
मऊ। दिनांक 30.05.2021 को थाना *दक्षिणटोला* पुलिस द्वारा अस्तोपुरा के पास से चोरी की ट्रेक्टर इंजन के सामने का राड, लाहे का गार्ड व थ्रेसर की पल्ली के साथ दो शातिर मो0 उमर कुरैशी पुत्र शकील कुरैशी निवासी मिर्जाहाजीपुरा, मुअज्जम पुत्र अब्दुल राशिद निवासी डोमनपुरा थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ को गिरफ्तार कर किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/21 धारा 380,411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
