चर्चा में

चेन्नई सेन्ट्रल-मुजफ्फरपुर के मध्य एक तरफा यात्रा के लिये 18 मार्च को चलेगी विशेष गाड़ी

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु चेन्नई सेन्ट्रल-मुजफ्फरपुर के मध्य एक तरफा यात्रा के लिये 18 मार्च, 2018 को एक विशेष गाड़ी चलाई जायेगी।

06340 चेन्नई सेन्ट्रल-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी 18 मार्च, 2018 दिन रविवार को चेन्नई सेन्ट्रल से 19.55 बजे प्रस्थान कर गुडूर, नेल्लौर, दूसरे दिन ओनगोले, चिराला, तेनाली, विजयवाड़ा, खम्मम, वारंगल, रामागुड्म, पेड्डापल्ली, श्रीपुर कागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, तीसरे दिन ललितपुर, झॉसी, उरई, कानपुर सेन्ट्रल, उन्नाव स्टेशनों पर रूकते हुए लखनऊ से 10.30 बजे, बाराबंकी से 11.20 बजे, गोण्डा से 12.40 बजे, मनकापुर से 13.07 बजे, बस्ती से 14.00 बजे, खलीलाबाद से 14.35 बजे, गोरखपुर से 15.50 बजे, देवरिया सदर से 16.10 बजे, भटनी से 16.40 बजे, सीवान से 17.20 बजे, छपरा से 18.45 बजे, सोनपुर से 19.52 बजे तथा हाजीपुर से 20.10 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 21.30 बजे पहुॅचेगी।
इस विषेष गाड़ी की संरचना में द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 12 तथा लगेज सह ब्रेकयान के 02 कोंचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *