Uncategorized

चेन्नई सेन्ट्रल एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अस्थाई अतिरिक्त कोच

गोरखपुर, 27 मार्च। रेल प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 16093/1609़4 चेन्नई सेन्ट्रल-लखनऊ जं.-चेन्नई सेन्ट्रल एक्सप्रेस में चेन्नई सेन्ट्रल से 27 मार्च से 26 जून, 2018 तक लखनऊ जं. से 29 मार्च से 28 जून, 2018 तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थाई तौर पर लगाया जायेगा।
संशोधित संरचना के अनुसार अब इस गाड़ी में एसएलआर/डी के 02, द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा लगेज यान का 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी सी.पी.चौहान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *