अपना जिला

ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार, उपभोक्ता परेशान

नदवासराय/मऊ। काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर बैंक का कार्य बहिष्कार कर सोमवार से धरने पर बैठने से उपभोक्ता परेशान हैं। धरने पर बैठे कर्मचारियों की वजह से उपभोक्ता अपने लेन-देन से लेकर अन्य कार्यो के लिए सुबह से लेकर शाम तक बैंक का चक्कर काट रहे है। काशी गोमती सं0 ग्रामीण बैंक द्वारा स्थापित नदवासराय, देवलास, भातकोल, बलुआपोखरा, फतहपुर ताल नरजा सहित अन्य क्षेत्रों की शाखाओं में सोमवार से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मचारियों की वजह से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की मुसीबतें बढ़ गई है। अपना पैसा रहते भी बैंक द्वारा पैसा न मिलने से रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी नहीं कर पा रहे है। इस बावत क्षेत्रीय उपभोक्ता राजाराम, अवधेश, गनेश, मकरध्वज, अर्जुन, राजेश, रमेश, शबाना, रानी का कहना है कि अपने पैसे के लेन-देन के लिए हम ग्रामीण दो दिन से बैंकों का चक्कर काट रहे हैं। कमला, राधा, ममता, फुलझरिया, रागिनी, मनोरमा, कमलावती, बूचिया का कहना है कि बैंक के शाखाओं पर जाने के बाद प्रबन्धकों द्वारा बताया जा रहा है कि तीन अप्रैल तक बैंक का कोई भी कार्य नहीं होगा। उपभोक्ता बैंक का चक्कर न लगाये।
इधर काशी गोमती सं0 ग्रामीण बैंक के चेयरमैन वाराणसी से पूछे जाने पर उन्होंने ने बताया कि इनकी तीन दिवसीय हड़ताल हमारे संज्ञान में है। साथ ही कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांग आई है। (पेंशन की मांग, डेलीवेज पर रखे कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग, बैंक को प्राइवेट न करने की मांग, मृतक आश्रृतों को नौकरी दिलाने की मांग) इसको ऊपर तक पंहुचाने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारी जल्द ही अपने कार्य देखेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *