अपना जिला

गौतम बुद्ध एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा फूड सेफ्टी ट्रेनिंग सम्पन्न

मऊ। गौतम बुद्ध एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा फूड सेफ्टी ट्रेनिंग नगर के गृहस्त प्लाजा जनपद मऊ में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले भर के छोटे-छोटे दुकानदार (मिठाई,किराना,आइसक्रीम फैक्ट्री, आटा मिल) ने भाग लिया जिसमे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ के नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त द्वारा जिले के श्रवण कुमार त्रिपाठी(D.O) राजेश कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और फूड इंस्पेक्टर श्रीमती बिंदु पाण्डेय को साल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें अन्य अधिकारीगण श्री पंकज यादव, श्री जयहिन्द राम, रामानन्द उपस्थित रहे। जीवनराम मौर्या, बाबूराम गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, अनमोल साहू, संतोष गुप्ता, श्यामसुन्दर, राजकुमार मद्धेशिया, पवन राजभर, गृहसुमन, लालजी प्रजापति, राजेश गुप्ता, किशन कुमार गुप्ता,शामू प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *