गोवध हेतु ले जा रहे 22 राशि बछड़े बरामद
मऊ। थाना सरायलखन्सी में दिनांक 13.02.2018 को उपनिरीक्षक शंकर राठौर मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर तरवां निकट हथनी पुल के पास से तीन पिकअप वाहन से गोवध हेतु ले जा रहे 22 राशि बछड़े बरामद किया इस दौरान संलिप्त व्यक्ति वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 59/18 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त वाहनों को एमवी एक्ट में सीज किया गया।
पुलिस ने बरामदगी में पिकअप वाहन नम्बर (यू0पी0 54 डी 2833), पिकअप नम्बर यू0पी0 54 टी 1523 व एक पिकअप बिना नम्बर के बरामद किया। तीनों पिक अप पर 22 अदद बछड़े भी बरामद किया।
