गैस वितरक द्वारा तय मूल्य से ज्यादा दाम लेने पर एसडीएम को ज्ञापन
घोसी/मऊ। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध अवैध वसूली को लेकर उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा को ज्ञापन सौंपकर अवैध वसूली को रोक लगाने की मांग किया है।
भाजपा मोदी मिशन अगेन के अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि पिछले कई महीने से एक गैस एजेंसी के संचालक द्वारा उपभोक्ताओं को बगैर रसीद दिए ही 813 से 814 रूपये के बजाय 870 रूपये प्रति सिलेंडर वसुला जा रहा है। जिससे उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं ।इसलिए इस एजेंसी के विरुद्ध तत्काल वसूली की रोक लगाते हुए उपभोक्ताओं के साथ न्याय दिलाया जाय।उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा ने सम्बंधित कर्मचारी को कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।इस अवसर पर मनोज साहनी, अनिरुद्ध सिंह, मुन्ना, हरिंद्र यादव, अजय जायसवाल, चंद्रप्रताप यादव, विनीता यादव आदि उपस्थित रहे।

