चर्चा में

गांव की महिला के साथ रंगरेलियां मनाते नेताजी को धर्मपत्नी ने पकड़ा, चर्चा का दौर

( फतेह बहादुर गुप्ता )


रतनपुरा (मऊ)। नेताजी एक्स्ट्रा मटेरियल अफेएयर काफी लंबे अरसे से चला रहे थे। जिसकी भनक उनकी पत्नी को भी नहीं थी। नेताजी अक्सर गांव की इस विवाहिता को अपने ही चलने वाले विद्यालय के निर्जन कोठरी में बुला लेते थे ,और वही अक्सर उनकी मुलाकाते होती रहती थी। यह सिलसिला काफी लंबे अरसे से चल रहा था। गांव के कतिपय लोगों को नेताजी के एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर की जानकारी थी। परंतु नेताजी के सादगी पसंद शोशे बाजी को लेकर कोई इसमें दखलंदाजी नहीं करता था। जिसकी वजह से उनकी नफासत चल रही थी। नेताजी के रुतबे को लेकर के विवाहिता को इस बात का आभास था कि कि नेताजी के कद काठी ऐसी है कि कोई उनके इस अवैध संबंधों पर उंगली नहीं उठा सकता। परंतु कहा गया है कि खैर खून खांसी खुसी बैर प्रीत मद्यपान छुपता नहीं है। नेताजी अपने रंगीनियत की बेपर्दगी को भोर में अंजाम देते थे। विवाहिता भी दिशा शौच के बहाने घर से निकलती थी, और नेताजी के विद्यालय में दाखिल हो जाती थी। जहां पर नेताजी अपने एक अंधेरे कमरे में तहरीर बनाने के बाद हस्ताक्षर करके महिला को रुखसत कर देते थे। दिशा शौच के लिए घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं को इसकी भनक लग चुकी थी, और उन महिलाओं ने नेताजी की धर्मपत्नी को बातों बातों में इसकी जानकारी दे दी। नेताजी की करतूत सुनकर के नेताइन को गहरा आघात लगा ,और वह सोमवार की भोर में विद्यालय के आसपास रेकी करने लगी। इस बीच विवाहिता ज्योही नेताजी के कमरे में दाखिल हुई तो उसके कुछ ही देर बाद नेताइन मौके पर पहुंच गई, और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला शरीर से मजबूत थी, इसके बावजूद भी नेताइन ने उसके बालों को पकड़ कर के शोर मचाना शुरू कर दिया। रंगे हाथ पकड़ी गई महिला गांव में भद्दगी से बचने के लिए नेताइन को पटक दिया। ताकि वह नेताइन के शिकंजे से छूट करके भाग सके। इस बीच तीन चार महिलाएं और भी पहुंच गई। रंगे हाथ पकड़ी गई महिला की ढिठाई से सभी लोग सन्न रह गए ।उसने विद्यालय परिसर में सबके सामने कहा कि तुम्हारे नेता जी ही तो हमको बुलाए थे।सब की पोल पट्टी खुल चुकी थी। नेताजी थरथर कांप रहे थे। क्योंकि जिंदगी में पहली बार पत्नी के हाथों किसी गैर महिला के साथ रंगे हाथ पकड़े गए थे। फिलहाल भोर की बेला में अवैध संबंधों का पर्दाफाश हो जाने पर नेताजी अपने आपको जहां काफी शर्मसार महसूस कर रहे हैं, वही उनकी नेताइन अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही है कि उसने अपने नेता जी के रंगीनियत का पर्दाफाश करके मामले का पटाक्षेप कर दिया है। फिलहाल गांव में इसकी जोरदार चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *