गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण।
मऊ 26 जनवरी,2019
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु द्वारा प्रातः 8ः30 बजे कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण किया गया। इसके पश्चात् उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी। कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकांे को सामाजिक, आर्थिक और राजनैनिक न्याय, विचार-अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प लेते है। इसके पश्चात् कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि बहुत कुर्बानियांे के बाद हमें स्वतन्त्रता प्राप्त हुई तथा इसके पश्चात् हमारा संविधान बना हमें निश्चित रूप से अपने कर्तव्यो का पालन करना चाहिए। यदि हम अपने निर्धारित कार्यो को निष्ठा पूर्वक करें तो यही शहीदों को सच्ची श्रधांजली होगी। गोष्ठी में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए। उन वीर शहीदो जिनकी शहादत से देश आजाद हुआ शत-शत नमन किया गया और उनके दिखाये गये रास्तो पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जकड़न/बंधन एक ऐसी कड़ी है जिससे, हर कोई मुक्त होना चाहता है, जब एक परिन्दे को भी पंख फैला कर उड़ने की चाह होती है तो इंसान की आजादी तो, आम बात है आजादी को संजोये रखना इतना भी आसान नही है उसके लिये अगली योजनायंे बनाना और उनको क्रियान्वित करना बहुत ही जरूरी था जिसके लिए भारत के संविधान की रचना करना और उस संविधान मंे, नियम कानून और शर्ताे को लागू करना बहुत आवश्यक था, जिसके लिये एक समिति बनाई गयी और उस समिति के द्वारा संविधान का निर्माण किया गया और 26 जनवरी,1950 को भारत का संविधान लागू किया गया इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप मंे मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस भारत वासियों के लिये किसी पर्व से कम नही है यह बहुत ही शुभ और ऐतिहासिक दिन है इस ऐतिहासिक दिन को हर छोटे से छोटा व बडे़ से बड़ा व्यक्ति तथा सरकारी व अर्द्ध सरकारी, प्राइवेट व निजी संस्थान, आॅफिस, स्कूलांे मंे हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है।




