खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण
मर्यादपुर । शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मण्डाव के खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्रा द्वारा मारूखपुर, मर्यादपुर, उतराई, लखनौर एवम् राजकीय सीनियर बेसिक बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया । खण्ड शिक्षा अधिकारी जब राजकीय सीनियर बेसिक बालिका विद्यालय पर पहुंचे तो बच्चे व शिक्षक नदारद मिले । बता दे कि गत वर्ष इस विद्यालय पर कोई शिक्षक नही था जिसके कारण छात्राओ व अभिभावको को स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवम् पठन-पाठन के लिए काफी मशक्कत उठानी पड़ी थी । लेकिन इस बार विद्यालय पर तीन अध्यापक के आने से अभिभावको मे हर्ष का माहौल है। लेकिन अध्यापको द्वारा इसी प्रकार की अगर अनियमितता बनी रही तो छात्राओ के पठन-पाठन का क्या होगा।
