अपना जिला

कोटेदारों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा, 5 अप्रैल को सांकेतिक कार्य बहिष्कार

घोसी/मऊ। स्थानिय भाजपा कार्यालय के बगल मे ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कोटेदारों की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कोटेदारों की समस्याओं को लेकर एक स्वर से आगामी 5 अप्रैल को सांकेतिक कार्य बंद कर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार को लेकर वितरण कार्य बंद करने का निर्णय लिया गया। कोटेदारों की प्रमुख मांगों में कोटेदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय।खाद्यान वितरण में 300 रुपये प्रति कुंतल कमीशन दिया जाय।फ्री अंत्योदय वितरण माह अप्रैल, मई जून 2020 का जिस कोटेदारों ने अपना पैसा लगाकर खाद्यान का वितरण किया उसका भुगतान किया जाय।जिस कोटेदारों ने विपणन गोदामों में खाली बोरे जमा किये है उसका पैसा दिया जाय। सम्पूर्ण बंदी को लेकर सभी संगठनों ने समर्थन दिया है।बैठक में मुख्यरूप से कोटेदार शाहजमन अंसारी,रामप्रसाद कन्नौजिया, दुरुल हसन,अतुल राय,प्रकाश चंद्रा, रोहित राजभर,अरुण राय,रामसरीख राजभर,विजय प्रताप सिंह,श्रीराम सोनकर सलीम इकबाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *