कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के पिता का निधन
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद, दारा सिंह चौहान के पिता श्रीराम किशुन चौहान का निधन मंगलवार को हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही परिजनों सहित, शुभचिंतक विपक्ष के लोग शोक में डूब गये। उनका अन्तिम संस्कार बुधवार को मऊ जनपद के दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर दिन में 12 बजे होगा। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

