अपना जिला

रसूलपुर स्टेट की वारिस कृष्णा सिंह उर्फ बबुनी सिंह का निधन

सुरजपुर/मऊ। श्रीमती कृष्णा सिंह उर्फ बबुनी सिंह रसूलपुर स्टेट की वारिस का 19 अकतुबर 2018 को निधन हो गया। स्वर्गीय कृष्णा सिंह के 2 पुत्र डॉक्टर राजेश्वर नारायण सिंह और सौरभ सिंह के अलावा एक पुत्री श्रेया सिंह है। स्वर्गीय बबुनी सिंंह रसूलपुर स्टेट की वारिस होने के बावजूद भी बहुत नेक और अच्छे स्वभाव की महिला थी। उनके निधन केे बाद नपा मऊ के पूर्व चेेेयरमैन अरशद जमाल ने बताया उन्होंने मुझे सदैैैव भाई बोला। मेरे उनसे पारिवारिक सम्बन्ध थे। वे बहुत ही मिलनसार महिला थी, उनके आचरण को आदर्श बनाया जा सकता है।
वैसे तो मैडम की स्टेट में सभी दलों के लोग जाते थे और सम्मान भी पाते थे, मगर दीदी ने 2008 में मेरे जिलाध्यक्ष रहते हुए विधिवत समाजवादी पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण करली थी। दीदी का नेता जी मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बहुत सम्मान करते दीदी के अचानक देहांत से एक असहनीय छति हुई है।
मेरी ऊपर वाले से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परीजनों को सहन करने की क्षमता दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *