केस दर्ज न होने पर अनशन की दी चेतावनी
मधुबन/मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कटघरा महलु निवासी सरिता पुत्री लालसा ने गांव के ही यशवंत राय पुत्र रमाकर राय पर घर मे घुसकर मारपीट करने व घर मे रखे सामान को घर से बाहर फेंकने आदि का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। साथ ही कहा है कि विपक्षी द्वारा अन्य मामलों को लेकर धमकाया जा रहा है। अगर कार्रवाई नही हुई तो हम आमरण अनशन को बाध्य होंगे।
