केंद्रीय उपभोक्ता भण्डार मऊ में भाजपा का दबदबा, अध्यक्ष, सभी संचालक सदस्यों की सीटों पर निर्विरोध जीत
मऊ। केंद्रीय उपभोक्ता भण्डार मऊ में भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष सहित सभी संचालक सदस्यों की सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज किया। इसके साथ ही जनपद मऊ में अब तक हुए सहकारिता के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विजय क्रम अनवरत जारी है। इसके पूर्व 92 साधन सहकारी समितियों व 17 सहकारी संघों तथा 3 क्रय विक्रय समितियों के चुनाव में भाजपा विपक्ष का पूरी तरह से सफाया करने में सफल रही।
उक्त के संबंध में सहकारिता चुनाव के जिलाप्रभारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि पहली बार भाजपा इस चुनाव में उतरी किन्तु कार्यकर्ताओ के सहयोग से हमे अप्रत्याशित सफलता मिली इसके प्रति हम पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते है। सिर्फ सहकारिता के चुनाव में ही नही बल्कि आगामी हर चुनाव में हम इसी तरह आशातीत सफलता प्राप्त करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने विजई प्रत्याशियों को विकास भवन में सम्मानित करते हुए कहा की, भारतीय जनता पार्टी से 12 कार्यकर्ताओं का चुनाव निर्विरोध हुआ है उनका मैं अभिनंदन करता हूँ। यह सफलता का सोपान अत्यंत मेहनत के बाद हमें मिला है। सहकारिता के चुनाव को हमने व्यवस्थित तरीके से लड़ते हुए इसमे जीत प्राप्त की इसमे सभी का सहयोग सराहनीय है। जब हम सहकारिता के चुनाव में उतरे तो हमारे पास खोने के लिए कुछ नही था,फिर भी हमने बहुत कुछ पा लिया। हमें जब भी कोई दायित्व मिलता है तो उस मौके का फायदा उठाकर अपने कार्यों से लोगो को अपने बेहतर कार्य प्रणाली से अवगत कराना चाहिए।
उक्त चुनाव में रामाश्रय मौर्य सभापति (चैयरमैन) निर्वाचित हुए इसी के साथ वीरेंद्र गुप्त उपसभापति तथा यू पी एस एस छोटू प्रसाद तथा डी सी बी विनोद तथा शेषनाथ निर्वाचित हुए। संचालक सदस्य के रूप में वीरेंद्र, रामाश्रय, उषा, सचितानंद, छोटू प्रसाद, संजीव, राजकुमार, रामप्यारे,कांति, मालती, कल्पनाथ, अजय के साथ ही राज्य सरकार द्वारा नामित सदस्य के रूप में भानु प्रताप का निर्वाचन हुआ।

