अपना जिला

कृषि बिल के विरोध में भाकियू ने शहीद स्मारक के सामने किया चक्का जाम

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।किसान बिल के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता दुबारी मोड़ से जुलूस निकालते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए किसान बिल को वापस लेने की मांग के साथ शहीद स्मारक पहुंचकर मुख्य रोड को जाम कर दिया तथा जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान हलधरपुर ,मधुबन ,रामपुर, दोहरीघाट थानों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। आधे घंटे तक चले इस जाम के बाद कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी लालबाबू दुबे को मांग पत्र सौंपते हुए किसान बिल वापस लेने से संबंधित प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। केंद्र सरकार द्वारा दोनों सदनों से पारित कृषि बिल के विरोध में देश के किसान मुखर दिख रहे हैं और इस विधेयक के खिलाफ अपनी जोरदार आवाज बुलंद कर रहे हैं । इसी कड़ी में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के स्थानीय इकाई के किसानों ने जिलाध्यक्ष गया प्रसाद यादव के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए शहीद स्मारक मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए जाम कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गया प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार किसान विरोधी तीनों बिल को वापस नहीं लेती है, तो किसान सड़क से सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। वही मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ मिथिलेश यादव ने कहा कि किसान बाढ़ व बरसात के पानी से अपनी फसल को बर्बाद होता देख रहा है। सरकार को किसान के फसलों की क्षतिपूर्ति की चिंता नहीं, बल्कि किसान विरोधी बिल लाते हुए किसानों का शोषण किया जा रहा है। जबकि सरकार टूटे हुए रास्तों का निर्माण नहीं करा पा रही है जिससे लोगों को आने जाने में दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है । साथ ही चार सूत्रीय मांग के क्रम में कार्यकर्ताओं ने टमठा सिंगहा से कुंवर पुरवा के मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग करते हुए बरसात के पानी से प्रभावित लगभग 10 गांव के जल निकासी की मांग किया। आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे को कार्यकर्ताओं ने चर सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर सुरेश यादव ,परमानंद यादव, दीनानाथ ,जयप्रकाश यादव, सदानंद मौर्य ,उमेश मौर्य, राममिलन मौर्या, जयराम पाल ,चंदन पाण्डेय आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *