अपना जिला

कुशीनगर हादसा में मृत बच्चों के प्रति फातिमा स्कूल में प्रार्थना सभा

मऊ। फातिमा स्कूल में प्रार्थना सभा में कुशीनगर ट्रेन दुर्घटना में काल कवलित हुए मासूम बच्चों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विद्यालय परिवार द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया और प्रधानाचार्या द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमों से अवगत कराया गया व सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। उसके पश्चात के छात्रों और शिक्षकों ने प्राइवेट ड्राइवरों को जो की स्कूल के बच्चों को लेजाने-लाने का काम करते हैं को “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” के बारे में विस्तृत जानकारी जैसे- सिग्नल न तोड़ें, शराब पीकर ड्राइव न करें, बहुत तेज़ रफ़्तार से बचें, ग़लत साइड से ओवरटेक न करें, फोन का इस्तेमाल न करें, बेवजह हॉर्न न बजाएं दी गयी। ड्राइवर बंधुओं ने सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और उस पर अमल करने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *