काशीदास बाबा की पूजा का आयोजन धार्मिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया
घोसी /मऊ। नगर के जैनापुर गांव में मंगलवार को काशीदास बाबा की पूजा का आयोजन धार्मिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया।इस अवसर उपस्थित श्रद्धालुओ के बीच पंथी महेंद्र दास ने हवा से अग्नि प्रज्वलित करने के साथ खौलते खीर में हाथ डालकर चलाने के साथ उसको पूरे शरीर पर लगा कर दिखाया। पंथी महेंद्र दास ने अच्छी बारिश के साथ आधी आदि की बात कही।इस अवसर पर पहलवानो ने कुश्ती कला के साथ गिर्रह कला का प्रदर्शन किया।आयोजक वीरेंद्र यादव व पूर्वप्रधान रविन्द्र यादव ने आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत करने के साथ सबके प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सपा एमएलसी रामजतन राजभर,चिरैयाकोट के चेयरमैन रामप्रताप यादव,बलिया के भाजपा नेता ओमप्रकाश यादव,अम्बिका यादव,सपा नेता रामधनी यादव,विजय यादव,राजनारायण यादव,पूर्व प्रमुख जयहिंद यादव,बसपा नेता फागू सिंह, ओमकार यादव, रूपेंद्र भारती, आदि रहे।
|
