काली मंदिर परिसर में समाजसेवी व पत्रकार अभिषेक मिश्र ने पौधारोपण किया
मऊ। नगर क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया, काली मंदिर परिसर में समाजसेवी व इंटजिलेंस मीडिया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र (एडवोकेट) द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुहल्ला इमिलिया क्षेत्र अंतर्गत माँ काली मंदिर परिसर के रख रखाव, साफ- सफ़ाई की सम्पूर्ण जिम्मेदारी, मुहल्ला इमिलिया निवासी रामवृक्ष चौहान ने स्वयं सम्भाल रखी है। मन्दिर के मरमम्त से लेकर पूरे परिसर को नियमित साफ -सफ़ाई में लगे रहते है। इस प्रकार जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी अभिषेक मिश्र द्वारा मुहल्लों के छोटे नन्हे बाल मनुहारों के साथ मे राम बृक्ष चौहान के सहयोग से मंदिर परिसर में फलदार व विभिन्न प्रकार के फूलों के 50 पौधे लगाए गए।

