कानून-व्यवस्था, कर करेत्तर, एण्टी भू-माफिया टास्कफोर्स की मण्डलीय समीक्षा बैठक 7 को
आजमगढ़। मण्डलायुक्त के.रविन्द्र नायक की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों, कानून-व्यवस्था, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यक्रमों की मण्डलीय समीक्षा बैठक 7 फरवरी को उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गयी है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चन्द्र वर्मा ने बताया कि मण्डलायुक्त द्वारा उक्त तिथि को पूर्वान्ह 10.30 बजे से शासन द्वारा निर्धारित विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की, अपरान्ह 3.00 बजे कानून व्यवस्था तथा 3.30 बजे से कर करेत्तर, राजस्व कार्यक्रमों, ऐण्टी भू-माफिया टास्कफोर्स आदि की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से पूर्ण विवरण के साथ समय से बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।
