अपना जिला

कांग्रेस ने शहीद वीर बहादुर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

मऊ । भारत की सुरक्षा व क्षेत्रीय अखण्डता से कोई समझौता नही किया जा सकता। चीनी सैनिकों के हाथ हमारे जांबाज़ और बहादुर अधिकारी और सैनिकों की शहादत की खबरें बहुत ही चौकाने वाली, भयावह और अस्वीकार है । नगर में बुधवार को ज़िला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में उन वीर बहादुर सैनिकों को शहीद स्मारक सिंधी कालोनी में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गयी। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि चीन की सीमा पर हमारे 20 वीर सैनिको की शहादत पुरे देश की अंतरात्मा को हिलाकर रख दिया हम इन सभी वीर बहादुर शहीदों को श्रद्धा के साथ नमन करते हुए दिल की गहराइयों से श्रद्धांजलि देते है साथ ही प्रार्थना करते है कि उनके परिवारों को दुख सहने की शक्ति दे। साथ रहे प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा, घनश्याम सहाय, रामजपित पांडेय, खालिद अंसारी, सुहेल नोमानी, अकरम प्रेमियर, अनिल राय, संजय यादव, रमन पांडेय, शशिकांत राय, गौरव कुमार राय, रफी अतहर, सदाकत अली, सईदुर्रहमान, मोहम्मद शाहिद,अयाज़ अहमद,आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *