अपना जिला

कलेक्ट्रेट परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का लोकार्पण

Apnamau.in

मऊनाथ भंजन। दीवानी न्यायालय परिसर में लगभग 8.76 लाख रुपये की लागत से निर्मित 10 शीटर शौचालय के जीणोद्धार एवं सी0सी0 इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य का लोकार्पण सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष- राजेन्द्र राय (एडवोकेट), महामंत्री-अरविन्द तिवारी (एडवोकेट) की उपस्थिति में एवं कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग 5.46 लाख रुपये की लागत से निर्मित 05 शीटर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का लोकार्पण डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ के अध्यक्ष-जवाहर लाल प्रजापति (एडवोकेट), महामंत्री-विद्यानिधि उपाध्याय (एडवोकेट) तथा अन्य अधिवक्तागण की गरिमामयी उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। लोकार्पण के उपरान्त अधिवक्ताओं ने कलेक्टेट पुस्तकालय भवन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं एवं आम नगरवासियों को राहत पहुँचाने वाले इस कार्य को कराने के प्रति पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पालिकाध्यक्ष पालकी ने दीवानी कचहरी व कलेक्ट्रट परिसर में शौचालय निर्माण का सराहनीय कार्य किया है। इससे अधिवक्ताओं एवं न्याय याचियों तथा अन्य आगन्तुकों को राहत मिलेगा तथा हम सभी अधिवक्तागण पालिकाध्यक्ष के आभारी हैं। अधिवक्ताओं ने पालिकाध्यक्ष से कलेक्ट्रेट परिसर में इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य कराने की भी मांग की।

Apnamau.in


इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने अधिवक्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर में इण्टरलाकिंग कार्य कराने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं एवं न्याय याचियों तथा अन्य आगन्तुकों के लिये शौचालय का निर्माण कराया गया है। इससे न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों को शौच के लिये इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका पूरे नगर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने की मुहित पर लगी हुयी है। इस क्रम में नगर के भौतिक विकास के साथ नगरवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये भी पालिका द्वारा बेहतर इहतेयाती कदम उठाये जा रहे हैं। नागरिक सुविधाओं पर आधारित इन योजनाओं के क्रियांवयन से नगर उन्नति के मार्ग पर तीव्र गति से अग्रसर है। पालकी ने अधिवक्ताओं से कहा कि कानूनदां के रूप में आप समाज के सतर्क एवं बुद्धिजीवी वर्ग से सम्बद्ध अत्यन्त महत्वपूर्ण नागरिक हैं। आप अनूकूल एवं प्रतिकूल दोनों ही परिस्थितियों में नागरिकों के साथ खड़े रह कर उन्हें न्याय दिलाते हैं। आप लोगों पर ही न्याय व्यवस्था का संतुलन टिका हुआ है। इस लिये हमारी आप से काफी उम्मीदें सम्बद्ध हैं। नगर को उत्तम श्रेणी में लाने के हमारे प्रयास में आपकी भूमिका भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने अवाम के हितों की वकालत करते हुये कहा कि मैं जनहित से सम्बन्धित प्रत्येक कार्याें के क्रियांवयन को सुनिश्चित कर नगर की अवाम की अपेक्षाओं को मूर्त रूप देने के लिये प्रयास में लगा हूँ। बताया कि इस क्रम में विकास एवं निर्माण कार्याें की एक श्रृंखला आरम्भ की जा चुकी है और मैं अवाम की आवश्यकताओं एवं हितों को मद्देनजर रखते हुये नगर की बड़ी समस्याओं के हल के प्रति भी गम्भीर हूँ। कहा कि मुख्य रूप से पथ-प्रकाश, जल निकासी, रास्तों को सम्तल एवं सुगम बनाने के लिये कार्य पूर्ण किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेन्द्र राय (एडवोकेट), अरविन्द तिवारी (एडवोकेट), शिवशंकर राय (एड0) विनोद राय (एडवोकेट), संजय कुमार सिंह (एडवोकेट), राधेश्याम (एडवोकेट), अतुल गुप्ता (एडवोकेट), सौरभ सिंह (एडवोकेट),, सन्तोष सिंह (एडवोकेट), अशरफ (एडवोकेट), अखिलेश सिंह (एडवोकेट) आदि के इलावा बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Apnamau

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *