अपना जिला

कर एवं करेत्तर राजस्व की वसूली तथा अन्य राजस्व कार्यो की जनपदीय मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

मऊ। कर एवं करेत्तर राजस्व की वसूली तथा अन्य राजस्व कार्यो की जनपदीय मासिक समीक्षा एवं विकास कार्यो के प्रारूप 61 की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी जनपद से बाहर न जाय। बैठक में आबकारी विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारी के अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। विजली विभाग के लक्ष्य न पूर्ण होने पर जल्द से जल्द लक्ष्य को पूरा करने के जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये। मनोरंजन कर विभाग की प्रगति पूछे जाने पर शेषनाथ रावत द्वारा बताया गया कि मनोरंजन कर विभाग वाणिज्य कर विभाग में मर्ज हो गया है। जनपद के 10 बड़े बकायेदारों को नोटिस देने तथा उसके बाद भी नही सुनते है तो उनके नाम से ढोल नगाड़े बजवाकर उनकी बेइजती की जाय। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये की भूमि से सम्बन्धित जो भी मामले हो उन्हे अभियान चलाकर निस्तारण किया जाय। भू-माफियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिस तहसील और जिस थानों के अन्तर्गत खनन का मामला आयेगा सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जिलापूर्ति अधिकारी की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की गयी और सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये गये कि सबसे ज्यादा शिकायत राशन की आ रही है यदि इस मामले को हल नही किया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

समीक्षा बैठक में व्यापार कर की वसूली 141.67 प्रतिशत, स्टाम्प 108.77 प्रतिशत, आबकारी 70.83 प्रतिशत, वन 50.73 प्रतिशत, खनन का 53.28 प्रतिशत, विद्युत देय का 96.75 प्रतिशत बैंक देय 92.49 प्रतिशत, चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य 68.67 प्रतिशत, सड़क तथा पुल 45.10 प्रतिशत, न0वि0वि0 स्थानीय निकाय 163.51 प्रतिशत वसूली रही जिलाधिकारी ने कम वसूली वाले विभागांे को सख्त निर्देश दिये कि अगले माह के समीक्षा बैठक में वसुली शत प्रतिशत होना चाहिए।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, डी0सी0मनरेगा, नगर क्षेत्राधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, सभी तहसीलदार, सभी खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *