कक्षा 5 व 8 पास बच्चों का दी गयी विदाई, नये बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत
मऊ। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में कक्षा पांच और आठ पास बच्चों का विदाई के साथ नये नामांकित छात्रों का स्वागत उन्हें तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर साथ ही कॉपी पेंसिल और इरेजर देकर किया गया। रतनपुरा खंड शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश चतुर्वेदी के द्वारा कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व में कराए गए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 5 व कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को जनरल नॉलेज की पुस्तकें भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी एवं ग्राम प्रधान मोलनापुर पवन कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अतिथि के नेतृत्व में रंगोली का निरीक्षण करते हुए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम की गई। ग्राम प्रधान श्री पवन कुमार सिंह गाने विद्यालय के लिए सबमर्सिबल आधुनिक शौचालय तथा मल्टी हैंड वाश की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा किया डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने विद्यालय में शिक्षकों के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि परिषद के स्कूलों में योग्य और कर्मठ शिक्षक उपलब्ध है जो पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं अब आवश्यकता इस बात की है कि अभिभावक जागरूक बने, शिक्षा और अपने बच्चों के प्रति सचेत हों, और जिस परिश्रम से शिक्षक कार्य कर रहे हैं अभिभावकों को भी अपने बच्चों के लिए सारा काम छोड़कर के कुछ समय निकालने की आवश्यकता है तभी शिक्षा और देश का विकास संभव होगा। कार्यक्रम अध्यक्षता ग्राम प्रधान मोलनापुर श्री पवन कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राजेश चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि अंजनी कुमार सिंह, ग्रामप्रधान पवन कुमार सिंह, शंभूनाथ यादव, राजकुमार वर्मा, अर्चना यादव, चौहान सोनिया बेन, बाबू लाल, उदयभान,मठ मोहम्मदपुर ग्राम प्रधान कोमल राम, समाजसेवी विनोद कुमार आदि नें संबोधित किया। कार्यक्रम में अभिभावकों व नागरिक जन के रूप में शशि भूषण सिंह, तेज बहादुर सिंह, राम पारस, मनोज सिंह, मनोहर, जगन्नाथ, शिवबचन पाल आदि उपस्थित रहे।

