एसडीएम ने लेखपालो की समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
घोसी/मऊ। उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा द्वारा मंगलवार को तहसील साभागर में लेखपालो की समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश देने के साथ दिए गए कार्य को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही एंटी भू माफिया टीम,वरासत के मामले को वरीयता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ने कहा कि आप सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल 1423 फसली के खरीफ, रबी, जायद के जिन्सवार व मिलान खसरा का कार्य जल्द से जल्द पूरा करले। मैप डिजिटाइजेशन के अभिलेख के सत्यापन कार्य की प्रगति पर असंतोष जताते हुये कहा कि इसको जल्द से जल्द पूरा करले।कहा कि राजस्व ग्राम रजिस्टर का कार्य सुस्त गति से चल रहा है।इस को तय समय 28 फरवरी तक पूर्ण करले।मृतक के वरासत का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण होजाय।आम आदमी वीमा योजना के नए दावों के प्रविष्टियों का जल्द से पूर्ण कर निस्तारण कर दे।पुराने दावों में जो कमी हो उसको भी जल्द से जल्द ठीक कर ले।
तहसीलदार श्री प्रकाश गुप्ता ने कहा कि खेसरा खतौनी के कार्य समय से पूर्ण हो जाने चाहिये। जो प्रार्थना पत्र शासन,जिलाधिकारी कार्यालय के साथ जनप्रतिनिधियो के प्राप्त हो रहे है,उनका स्थलीय जाच के साथ शिकायत करता के बातों को सून कर निस्तारण करे।साथ ही समय सीमा के अंदर आख्या कार्यालय को भी दे दें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक सिंह, रघुनाथ प्रसाद, सत्येंद्र सिंह,परशुराम यादव, आशुतोष सिंह, फरीद अहमद, रामकीर्ति आदि राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

