एसडीएम ने दो लेखपालो को किया निलंबित
मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। प्रवासी श्रमिको का सर्वे कार्य करने में लापरवाही बरतने के आरोप समेत कई मामलों को लेकर बार बार मिल रही शिकायतो पर मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के दो लेखपाल द्वारा कार्यों में अनियमितता अपने क्षेत्रों में कार्य न करने कि बार-बार मिल रही शिकायत पर उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना डॉ सी एल सोनकर ने सोमवार को सायंकाल तहसील के दो लेखपालों को सस्पेंड कर दिया। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि लेखपाल शैलेंद्र तथा संजीव कुमार अपने क्षेत्रों में सही रूप में कार्य न कर रहे थे। जिस पर मिल रही बार-बार शिकायत को लेकर इन्हीं सस्पेंड किया गया है।

