खास-मेहमान

एसएससी परीक्षा में मऊ के अशर नोमानी को 102वीं रैंक, परिजन गदगद

मऊ। नगर के मोहम्मद अशर नोमानी पुत्र मोहम्मद असद नोमानी निवासी इमामगंज ने हाल ही में हुए एसएससी की परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रौशन किया है । इस परीक्षा में क़रीब 15 लाख छात्रों ने भाग लिया था जिसमें से मऊ के अशर नोमानी ने ऑल इंडिया रैंक 520 व ओबीसी रैंक 102 प्राप्त की। यह ख़बर मिलते ही परिजनो में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। अशर नोमानी ने हाई स्कूल तक की शिक्षा नगर के स्कॉलर पब्लिक स्कूल से प्राप्त की उसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविध्यालय से इंटरमीडिएट व बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक करने के बाद अशर नोमानी ने SSC की परीक्षा को क्वालिफ़ाई करने का लक्ष्य बनाया जिसे इन्होंने बहुत ही अच्छी रैंक से क्वालिफ़ाई भी कर लिया। अशर नोमानी ने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता पिता को दिया और कहा की इनके ही हौसला अफ़जायी और हर प्रकार के समर्थन से मैं आज इस मुक़ाम पर पहुँचा हूँ।
इनकी कामयाबी पर बधाई देने वालों में विशेष रूप से नाज़िर ग़ल्ला, शमशुल आरफ़ीन, शहज़ाद ख़ुर्रम, सलीम मोहम्मद खान, अबू रेहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *