एक मामले में मऊ में तैनात वांछित जेई को ले गयी मिर्जापुर पुलिस
मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। करहांं विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एक विद्युत विभाग के जेई को मंगलवार के दिन मिर्जापुर जनपद से आई पुलिस ने धर दबोचा और उसे लेकर मिर्जापुर चली गई।
जानकारी के अनुसार अवर अभियंता अनुज कुमार सिंह ग्राम भटेवरा थाना विंध्याचल जनपद मिर्जापुर का रहने वाला है । यह मोहम्मदाबाद गोहना करहा विद्युत सब स्टेशन में जेई के पद पर कार्यरत हैं। इनके विरुद्ध कुछ माह पूर्व विंध्याचल जनपद के मिर्जापुर थाने में एक मामला दर्ज था जिसमे ये वांछित थे। जिसकी खोज में मिर्जापुर से आए उपनिरीक्षक आर एस शर्मा एवं कांस्टेबल अजय कुमार सिंह ने मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस को जानकारी दिया कि यह कर्मचारी के ऊपर आईपीसी की धारा 306 का अभियोग पंजीकृत है जिस पर मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस के उपनिरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी के सहयोग से बस स्टेशन से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
