Uncategorized

उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव के आसपास का क्षेत्र लुटेरों का बना अड्डा

◆वर्तमान विधायक भी जमुआंव गांव के ही है रहने वाले

◆ लगातर हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय व आक्रोश का माहौल

बिल्थरारोड/बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लगातार घटनाओं से लोग भयभीत हैं। एक वर्ष के दौरान क्षेत्र में हुए लूट, छिनैती, चोरी की घटनाओं में किसी का खुलासा नही होने से लोग अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। उधर पुलिस की असफलता से अपराधियों के हौसले बुलंद है। आलम यह है कि वर्तमान विधायक के आसपास के गांव में हुई अपराधिक घटनाओं से उनके पड़ोसी भी अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

गुरूवार की अपराह्न तिरनई चट्टी के पास ओम गैस ऐजेन्सी के गैस डिलवरी वाहन को लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया तथा चालक से 45 हजार 7 हजार 84 रूपये लूट कर फरार हो गये। इसके पूर्व जमुआंव गांव के पास लुटेरों ने भागलपुर की गैस ऐजेन्सी के डिलवरी वाहन के चालक से 10 हजार 8 सौ रूपये लूटने का कार्य किया था। यहीं नही खंदवा गांव में एक सेवा निवृत चिकित्सक की पत्नी से दिन दहाड़े एक लाख से अधिक रूपये के गहने बाइक सवारों द्वारा छीन लिये गये थे। पशुहारी-बिल्थरारोड मार्ग पर एक बिस्कुट कम्पनी के सेल्समैन से 68 हजार से अधिक की लूट कर बाइक लुटेरे फरार हो गये थे। मजेदार बात यह है कि वर्तमान विधायक जमुआंव गांव से ही आते हैं तथा उन्हीं के आसपास लगातार घटने वाली इन घटनाओं ने उनके पड़ोसी गांव के लोगों की भी नींद उड़ा दी है। यही नहीं हौसला बुलंद चोरों द्वारा विधायक के घर के ठीक समाने सड़क की दूसरी तरफ पटरी पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी के ने के बाद उसकी आलमारी भी उठा ले गये तथा पास के ही खेत में फेंक कर फरार हो गयें। इन सभी मामलों के पर्दाफास करने में पुलिस असफल रही है।

पलिया के रमेश हत्याकांड के मामले के खुलासे के लिए लगातार जारी है प्रदर्शन

पलिया गांव में रमेश पटेल की मौत की गुत्थी भी सुलझाने में पुलिस अभी तक विफल रही है। इस मामले में पुलिस के अभी तक के रवैये से लोग संतुष्ट नजर नही आ रहे हैं। पुलिस इस मामले को सीधे तौर पर आत्महत्या का रूप देने पर तुली हुई है। इसके खुलासे को लेकर भारत आजाद पार्टी के कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर संघर्षरत हैं।

चोरों के भी हौसले रहे बंलंद

उभांव थाना क्षेत्र में पिछले आठ माह हुई एक दर्जन चोरी के मामले में भी पुलिस के हाथ अबतक खाली ही रहे है। पिछले 30 दिसम्बर कों चोरों ने चौकिया निवासी प्रेमचंद चौरसिया के घर चोरी कर लाखो के गहने चुरा ले गये। इसी दौरान चोरों ने चौकियामोड़ के आसपास के पांच दुकानो के ताले तोड़ कर हजारों रूपये के सामान व नकदी चुरा ले गये थे। पिछले 28 अप्रैल को कुण्डैल नियामतअली गांव में चोरों ने प्रमोद कुमार बरनवाल व ममता तिवारी के अलग-अलग घरों के दरवाजे का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकदी सहित लाखो रूपये मूल्य के गहनो पर हाथ साफ कर दिया। इसके पूर्व चोरों ने चौधरी चरण सिंह त्रिमुहनी स्थित सेंट्रल बैंक के कर्मचारी रामजी सिंह के घर से लाखों रूपये के गहने आदि चुरा ले गये थे। 29 अप्रैल को बिल्थरारोड नगर के वार्ड नं0 6 स्थित एक किरायेदार वरूण कुमार शर्मा के मकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने 20 हजार नकदी समेत हजारों रूपये चुराने में कामयाब रहे थे।

पशु चोरों ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद

क्षेत्र में आजकल पशु चोर भी सक्रिय हैं। इन चोरों द्वारा मालीपुर, जमुआंव के अलावा अन्य गांवों में भैस चौरी का प्रयास किया जा चुका है। चोरों के विरोध के चलते मालीपुर के एक वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया। गनीमत रही कि वृद्ध मुसाफिर यादव 75 के विरोध के चलते चोर उनका भैंस चुराने में असफल साबित हुए। परन्तु पशु चोर जमुआंव में चंद्रदेव राम के यहां कामयाब रहे तथा नगीना यादव की भैंस चोरों को धक्का मारकर भागने में कामयाब रही

बाइक चोर भी रहे सक्रिय

20 दिसम्बर 17 को सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली स्कूल के पास से खैराखास निवासी अवधेश यादव की हीरो होण्डा स्प्लेंडर यूपी 60 डी 0918 चोरी कर ली गयी। 27 मार्च को चैनपुर गुलौरा निवासी मिश्वा खान की अपाची बाइक एचडीएफसी बैंक के पास से चोरों ने उड़ा दी। वहीं 22 अप्रैल को उभांव थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी भुवनेश्वर नारायण मिश्र शनिवार की ग्लैमर बाइक यूपी 60 डब्ल्यू 0712 रेलवे चौराहा स्थित मानस मंदिर ले उड़ा दी गयी। 7 मई को उभांव थाना क्षेत्र के अवायां गांव निवासी बृजेश कुमार यादव की नगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के सामने से पल्सर बाइक यूपी 54 डब्ल्यू 2453 को उचक्कों ने उड़ा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *