उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ, मऊ का चुनाव संम्पन्न
मऊ। “उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ” की जिला कार्यकारिणी ,मऊ का चुनाव शनिवार को विवेकानंद पाण्डेय की अध्यक्षता में तथा प्रदेश संयोजक डॉ0 योगेश कुमार चतुर्वेदी एवं गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डॉ अजय कुमार शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में ज्ञानोदय संस्कृत महाविद्यालय कमलसागर ,मऊ में सम्पन्न हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए ।
बैठक में बापू नन्दन मिश्र को मण्डल महामन्त्री आजमगढ़ बनाया गया तथा जिला कार्यकारिणी में प्राचार्य डॉ विद्या भूषण मिश्र -अध्यक्ष,जैनेन्द्र मणि पाठक एवं मिथिलेश यादव- उपाध्यक्ष,डॉ0 राजेश कुमार पांडेय- महामन्त्री, सन्तोष कुमार तिवारी ,रमेश कुमार पाण्डेय ,जयवर्धन सिंह एवं आनन्द सिंह – मन्त्री, अम्बुज पाण्डेय, श्रीमतीशकुन्तला देवी -संगठनमंत्री, सुमेधा पाण्डेय -कोषाध्यक्ष ,धर्मेन्द्र सिंह-मीडिया प्रभारी (प्रवक्ता) तथा जय सिंह , श्यामनारायण यादव को कार्यकारणी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया । तथा विवेकानंद पांडेय, लक्ष्मी कांत शुक्ला, वेंकटेश्वर शुक्ल, अजीत प्रसाद उपाध्याय को संरक्षक मण्डल में रखा गया ।
बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश सहित जनपद के अधिकांश प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही ।कार्यक्रम का सफल सञ्चालन मण्डल महामन्त्री बापू नन्दन मिश्र द्वारा किया गया ।


