अपना जिला

उज्ज्वला दिवस पर लाभार्थियों को एसपी ने बांंटा निशुल्क सिलेंडर गैस व चूल्हे

मऊ। उज्ज्वला दिवस के अवसर पर मऊ में इंडेन गैस एजेंसी मुंशीपुरा द्वारा हरदसपुर ग्राम में निःशुल्क सिलेंडर ,गैसचूल्हा का वितरण कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों को गैस मिलना उनके जीवन मे खुशहाली लाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम स्वराज अभियान के जिला संयोजक संतोष कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्षता ग्राम प्रधान रीता देवी ने भी सरकार के कदम को सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथि के माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनावो पर विभिन्न वक्ता ने प्रकाश डाला।
इसमे प्रमुख रूप से संतोष कुमार सिंह, पत्रकार प्रदीप सिंह ने भी ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रधानमंत्री के तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं में एक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में बताया।
अभय इंडेन गैस एजेंसी मुंशीपुरा प्रोप्राइटर राजेंद्र कुमार एवं प्रबंधक रत्नेश कुमार सिंह द्वारा हरदसपुर ग्राम सभा में प्राथमिक पाठशाला के पास कैंप में 211 फार्म के सापेक्ष 137 लोगों को लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना से जोड़ते हुए पासबुक गैस सिलेंडर व चूल्हे का वितरण अतिथितियों के हाथों सम्पन्न कराया गया। होमियोपैथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका व समाजसेवी डॉक्टर नम्रता श्रीवास्तव,
डॉक्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह शिबू प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू जी जूनियर हाई स्कूल के सहायक अध्यापक चंद्रदीप सिंह ग्राम प्रधान रीता देवी, आशा बहन बिंदु देवी, आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारी भागवंती देवी सहित अन्य लोगों ने योजना के शत प्रतिशत सफल होने के लिए देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाइयां दी।
संचालक पत्रकार एवं समाज सेवी अभिषेक मिश्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में अभय इंडेन गैस एजेंसी के मालिक राजेंद्र कुमार व सुरेंद्र कुमार ने अतिथिगण, ग्रामीण जनता एवं उज्ज्वला योजना की पात्र लाभार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *