अपना जिला

इनरव्हील क्लब ने फुटपाथ पर रहने वालों को दिया मिठाई, दीया, तेल व माचिस

मऊ । इनरव्हील की सदस्याओं ने कोविड 19 के बीच रोशनी बिखेरने के लिए दीवाली की खुशियां बांटने का प्रोग्राम बनाया। पावर हाउस मंदिर के सामने फुटपाथ पर रहने वाले कुछ परिवारों को अपने कार्यक्रम के लिए चुना गया। 30 परिवारों को दीये, तेल, बत्ती, माचिस के साथ ही मिठाई का भी वितरण किया गया। फुटपाथ पर रहने वाले असहायोें की दीवली भी खुशियों से भरी हो इसके लिये मंगलवार को इनरव्हील की सदस्यों ने नेक पहल की । सदस्यों ने ऐसे लोगों को चिंिहत कर उन्हें जरूरत के तहत दीये, तेल, बत्ती व माचिस तक दिया। साथ ही खुशियों के बांटने के लिये मिष्ठान का भी वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष डॉ रुचिका मिश्रा, सचिव पूनम गुप्ता, एडिटर नीलम सर्राफ, आशा खत्री, डॉ कुसुम वर्मा , मीना अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दीवाली की खुशियां बांटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *