इंडियन डेंटल एसोसिएशन के डॉ राजीव वर्मा अध्यक्ष व डॉ शैलजा कांत सचिव बने
मऊ । इंडियन डेंटल एसोसिएशन मऊ का वार्षिक चुनाव घोसी स्थित नवजीवन अस्पताल में मंगलवार को सम्पन हुआ। जिसमे सर्वसम्म्मति से डॉ राजीव वर्मा को अध्यक्ष, डॉ शैलजा कांत पाण्डेय को सचिव, डॉ आदित्य प्रजापति को कोषाध्यक्ष, डॉ मयंक चौबे को प्रेसिडेंट इलेक्ट चुना गया। संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुये नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ राजीव वर्मा ने कहा चिकित्सा के क्षेत्र में और सामाजिक सरोकार में आई डी ए का पूर्ण योगदान रहेगा। निवर्तमान अध्य्क्ष डॉ अश्वनी सिंह ने आगे के प्रस्तावित कार्यक्रमो के लिए बताया कि योग दिवस पर जन जागरूकता और तमसा स्वच्छता में भी एसोसिएशन अपना सहयोग देगी। जिले के प्रबुद्ध दंत चिकित्सकों ने अपना व्यक्तव्य रखा। 40 दंत चिकित्सकों की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न कराया गया।
मीटिंग में मुख्य रूप से डॉ अजीत सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ आदित्य राय, डॉ गुल हसन खान, डॉ एम असलम, डॉ आसिफ उस्मानी, डॉ अमित सिंह, डॉ दीपक सिंह, डॉ एन एम त्रिपाठी, डॉ अंजनी त्रिपाठी, डॉ अबु होजाफ़ा, डॉ अजितेश सिंह, डॉ अविनाश शर्मा, डॉ अमित शर्मा, डॉ नागेंद्र चौहान, डॉ राहुल गुप्ता,आदि चिकित्सक मौजूद रहे।

