आशुतोष राय बने एबीवीपी के जिला संयोजक, जिला छात्रा प्रमुख बनी मनाली
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गोरक्ष प्रांत का कुशीनगर में 14 से 17 जून तक चले प्रांत अभ्यास वर्ग के अंतिम सत्र में सोमवार को प्रांत अध्यक्ष डा0 राजशरण शाही ने प्रांत के विभिन्न जिलों के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की। पूर्व जिला संयोजक आदित्य गाँधी ने बताया कि मऊ जिले का जिला संयोजक आशुतोष राय को बनाया गया है।
जिला सह संयोजक यशवन्त सिंह को बनाया गया है। जिला प्रमुख पंकज प्रखर एवं जिला छात्रा प्रमुख मनाली चौरसिया को बनाया गया है।

