अपना जिला

आबादी व विद्यालय के समीप बन रहे गैस गोदाम से ग्रामवासियों में दहशत, डीएम मऊ ने अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही करने का दिया निर्देश

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। तहसील के रानीपुर ब्लाक के मौजा फतेहपुर में स्थित घनी आबादी एवं कानवेंट स्कूल तथा बालिका इंटर कॉलेज के पास एक व्यक्ति द्वारा इंडियन आयल कारपोरेशन की गैस एजेंसी की चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों एवं ग्रामवासियों में भय व्याप्त है। इस बाबत श्रीमती गुजराती देवी सिंघेल महिला इंटर कॉलेज फतेहपुर के प्रबंधक आलोक सिंह ने जिलाधिकारी मऊ को पत्र भेजकर गुहार लगाई है कि यदि गैस एजेंसी आबादी व विद्यालय के बीच में खुल जाएगी तो विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों व आवादी में जीवन यापन करने वाले लोगों का जीवन दूभर एवं खतरनाक हो सकता है। जिसको न्याय हित में रोकना अति आवश्यक है।आबादी व विद्यालय के बीच बन रहे इस गैस एजेंसी के गोदाम को तत्काल रुकवाने की गुहार लगाई है ।जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे व आबादी में निवास करने वाली जनता का भविष्य सुरक्षित रह सके।
ग्राम वासियों ने इस पर तत्काल कार्यवाही करने की जिलाधिकारी से अपील भी की है। जिस पर जिलाधिकारी मऊ प्रकाश बिंदु ने अपर जिलाधिकारी मऊ एवं जिला पूर्ति अधिकारी को तथ्यों का नियमानुसार परीक्षण कर यदि आबादी के नजदीक गोदाम बन रहा है तो रुकवाने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *