53 साल के हो गएं आमिर खान
अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग में बिजी बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 53 साल के हो गएं. इन दिनों वो अपनी फिल्म को लेकर जयपुर में हैं. इस फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन भी हैं. हम आपको बता दें कि पहली बार ऐसा होगा जब बॉलीवुड के दो दिग्गज स्टार बिग बी और आमिर खान किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. 53 साल के आमिर ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरूआत की थी. और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बाल कलाकार के रूप में उनकी पहली फिल्म यादों की बारात थी. अंदाज अपना-अपना’, ‘रंगीला’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘इश्क’, ‘गुलाम’, ‘अर्थ’, ‘सरफरोश’, ‘दिल चाहता है’, ‘दिल’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘ ‘लगान’, ‘मंगल पांडे’, ‘फना’, ‘गजिनी’, ‘3 इडियट्स’, ‘धूम-3’ जैसी कई और सुपरहिट फिल्में आमिर खान ने दी है. अब उनकी अगली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ का इंतजार उनके फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं.

