अपना जिला

आकाशीय बिजली गिरने से मकान, पेड़ व खण्डजा मार्ग क्षतिग्रस्त

नदवासराय/मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीरा के बुधनारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मकान, पेड़ व खण्डजा मार्ग क्षत-विक्षत हो गये। सौभाग्य था कि उस समय मकान के अन्दर परिवार का कोई व्यक्ति नहीं था। जिससे होने वाली घटना से पूरा परिवार बाल-बाल बचे। कोतवाली घोसी के ग्रामपंचायत भीरा के बुधनारी गांव निवासी संजय चौहान पुत्र मखनू के पक्के मकान में मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे आकाशीय बिजली ने मकान की छत, खिड़की, नींव, दीवार को बारी-बारी से चार बार अटैक कर मकान को पूरी तरह घ्वथ्य कर दिया तथा वहीं स्थित ताड़ के पेड़ को बीचो-बीच फाड़ दिया, साथ ही बगल में स्थापित सरकारी मार्ग के खण्डंजे को जेसीबी की खुदाई जैसे मार्ग को खोद कर गहरा कर दिया। इस बावत मकान स्वामी ने बताया कि बारिस का माहौल देखकर पूरा परिवार खेत में बने दूसरे मकान पर पानी बराने की नियत से चला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *