खास-मेहमान

असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर आशीष मिश्रा का विभाग में 10 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ स्वागत

■ अधिवक्ता कक्ष में अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत

मऊ । असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर खंड तीन आशीष मिश्रा का वाणिज्य कर विभाग में दस वर्ष पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही साथ अधिवक्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना किया।स्वागत समारोह के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर खंड तीन आशीष मिश्रा ने कहा कि वे अपने शुरु के कार्यकाल से ही अपने दायित्वों का काफी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन किए हैं। लम्बे कार्यकाल के दौरान कुछ समय कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इन कठिनाइयों के दौर में भी अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें काफी सहयोग मिला है। अधिवक्ताओं ने भी उनके कार्यकाल की काफी सराहना किया। उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर 2010 में वाणिज्य कर विभाग में श्री मिश्रा सीटीओ के रूप में वाराणसी में कार्यभार ग्रहण किए थे। स्वागत करने वालों में मुख्य रुप से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रयाग नारायण वर्मा, अमरेश सिंह, गणेश प्रसाद, अतुल सिंह, विजय शंकर प्रजापति, बृजेश चौधरी, पंकज गुप्ता, हेमंत प्रजापति, सुभाष चंद्र यादव, राहुल सिंह, अवधेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, राहुल यादव, नीरज मिश्रा, चंद्रशेखर श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *