अश्वनी सिंह बने विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष
दोहरीघाट /मऊ। बजरंग दल प्रांत टोली कि बैठक सरस्वती शिशु मंदिर दोहरीघाट में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से युवा व्यवसायी व प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह सोनू को विश्व हिंदू परिषद मऊ जिले का कार्याध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
गहन मंथन तथा विचार विमर्श के बाद बजरंग दल के सभी जिला संयोजको ने प्रांत संयोजक पूर्णेन्दु शाही के आह्वान पर संकल्प लिया कि 15 जनवरी 2021 से पहले प्रत्येक प्रखंड तथा खंडों में पदाधिकारियों में कार्य विभाजन कर बजरंग दल की टोली बनाएंगे तथा बजरंग दल को प्रत्येक गांव तक ले जाएंगे।
बैठक का उद्घाटन प्रांत संयोजक सुरेंद्र शाही ने लिया तथा समापन सत्र वरिष्ठ प्रचारक तथा विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री परमेश्वर ने लिया। पूरी बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मऊ जनपद विश्व हिंदू परिषद को मजबूती देने के लिए अश्वनी कुमार सिंह को मऊ जनपद का कार्य अध्यक्ष बनाया जाए। जिस पर विभाग मंत्री केदारनाथ वर्मा ने सभी सहमति लेकर अश्वनी कुमार सिंह को जिला कार्याध्यक्ष घोषित किया। बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर ने कहा कि 500 वर्षों के हिंदुओं के संघर्ष के उपरांत श्री राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो गया परंतु सबके मन के राम और सबके घर के राम के मंदिर के निर्माण के लिए सबके सहयोग से अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण में समस्त हिंदुओं की भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे। बैठक में बजरंग दल के प्रांत संयोजक हिंदू शाही विभाग मंत्री केदारनाथ शर्मा प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रांत संयोजक शैलेंद्र सिंह तोमर जिला शारीरिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आनंद तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उधर अश्वनी कुमार सिंह को विश्व हिंदू परिषद का जिला का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों प्रशंसको ने बधाई दिया है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें बधाई दिया।

