अपना जिला

अवैध कब्जदारों से मुक्त पालिका की करोड़ो की भूमि पर होगा बाउण्ड्री वाल

◆ भू माफियाओं से मुक्त करायी गयी भूमि होगी नगर व जन कल्याण में उपयोग

मऊ। नगर पालिका अध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि नगर पालिका को प्रत्येक क्षेत्र में शशक्त एवं निर्भर बनाने तथा हर क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के मकसद से नितान्त आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने वृृृहस्पतिवार को एक प्रर

ह जानकारी देते हुये कहा कि बंजर, भीठा, गढ़ही, बाहा, सौरहन, पोखरी, पोखरा, परती, नवीन परती आदि के रूप में अभिलेख में दर्ज पालिका की जिन जमीनों पर अवैध रूप से भू-माफियाओं का कब्जा था उसे उनके चंगुल से छुड़ा कर पालिका ने अपने अध्यासन में कर लिया है तथा अभी भी ऐसी जमीनों को पालिका अपने अधिकार में ले रही है। इस सम्बन्ध में जो प्रकरण प्रकाश में हैं उनमें हकीकतपुरा आवास के बगल में 5 मण्डा, हकीकतपुरा मौर्या बस्ती में 29 कड़ी, भटकुआँपट्टी सिंघाराय में 107 एयर, भटकुआँपट्टी पोखरी सिंघाराय 77 एयर, खालसा उत्तर टोला में 6 मण्डा, ख्वाजाजहांपुर में 2 मण्डा, भदेसरा में 296 एयर, अछार में 110 एयर, चकमेंहदी में 285 एयर, खालसा उत्तर टोला में 81 एयर, निजामुद्दीनपुरा में 1 मण्डा एवं इनके इलावा कई अन्य आराजी शामिल हैं जिसे भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त कराकर पालिका द्वारा बाउण्ड्री करायी गयी है। श्री पालकी ने बताया कि इसी प्रकार के एक प्रकरण में मौजा बरपुर में भीटा खाते में दर्ज गाटा सं0 7 रक्बा 308 एयर में से 224 एयर पर भू-माफिया अभिराज पुत्र महादेव द्वारा अवैध रूप से राजस्व परिषद इलाहाबाद का फर्जी आदेश बनाकर स्थानीय तहसील कर्मियों की मिली भगत से अपना नाम दर्ज करा लिया गया था। जिसका संज्ञान लेते हुये राजस्व परिषद से जांच करायी गयी जिस में उक्त पारित आदेश फर्जी मिला है। भू-माफिया अभिराज द्वारा फर्जी कागजात के बल पर अवैध कब्जे के कुप्रयास को विफल कर दिया गया है। उक्त फर्जी आदेश एवं धोखाधड़ी के प्रकरण में फर्जी कागजात द्वारा इस प्रकार का आपराधिक कृत्य करने पर अभिराज मौर्या के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिलाधिकारी को पत्र भी प्रेषित किया गया है।
पालिकाध्यक्ष श्री पालकी ने बताया कि पूरे नगर क्षेत्र में हम ऐसी जमीनों की गहन छान बीन कर रहे हैं जो पालिका की सम्पत्ती हैं, पर उन पर गलत तरीके से भू-माफियाओं का कब्जा है। अति शीघ्र सभी ऐसी जमीनात को उनके चंगुल से मुक्त कराकर सुरक्षित करने हेतु पालिका स्तर से बाउण्ड्री कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिन जमीनों को हम कथित भू-माफियाओं से मुक्त करा रहे हैं उन का प्रयोग जनहित एवं नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में किया जायेगा ताकि नगर के विकास एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो। पालिकाध्यक्ष ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि ऐसी भूमि पर नगरवासियों के हित में सरकारी योजनाओं द्वारा संसाधन भी अधिष्ठापित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *