अपना जिला

अल्ट्राटेक सीमेंट ने विक्रेता सम्मेलन में विक्रेताओं को बांटा सोना-चांदी

मऊ। अल्ट्राटेक सीमेंट विक्रेता सम्मेलन का आयोजन बुधवार को नगर के हिंदी भवन के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के इंजीनियर नवीन निश्चल पांडेय ने सीमेंट का उचित उपयोग और तकनीक के बारे में जानकारी दी। विक्रेताओं को बताया कि अल्ट्राटेक सीमेन्ट कैसे अन्य सीमेंट से बेहत्तर काम करता है। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक रिजवान अहमद सिद्दीकी ने कहा कि सीमेंट के बाजार में अपनी गुणवत्ता व क्वालिटी की बदौलत अल्ट्राटेक सीमेंट ने ग्राहकों में ही नहीं विक्रेता बंधुओ में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। श्री सिद्दीकी ने कहा कि विक्रेता बंधुओं के सहयोग से हम बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाते जा रहे हैं। इस अवसर पर सभी विक्रेताओं को सोने एवं चांदी के सिक्के पुरस्कार स्वरूप दिया गया। 
अंत में मऊ जनपद के सेल्स प्रमोटर अबुल कलाम एवं मऊ जिले के सीमेंट अधिकारी नलनीश राय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से राजीव कुमार इंजीनियर अंकुश सिंह, इंजीनियर विजय उपाध्याय, इंजीनियर विनोद कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में सीमेंट के विक्रेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *