चर्चा में

अरे वाह : पेट्रोल खरीदने पर मोटरसाइकिल सहित तमाम उपहार मुफ्त

◆ जय माँ दुर्गा एनर्जी स्टेशन (NRL) इंडस्ट्रियल एरिया ताजोपुर, बढुआँ गोदाम, जायसवाल फिलिंग स्टेशन बड़ागांव सहित भारत पेट्रोलियम के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर योजना लागू

मऊ। अगर आप मोटरसाइकिल व कार में पेट्रोल खरीद रहे हैं तो आगामी त्यौहार में आपके घर विशेष ख़ुशीयां भी दस्तक देने को तैयार है। जी हां भारत पेट्रोलियम गोरखपुर डिवीजन द्वारा अपने ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिवल ऑफर के तहत यह सुविधा दी गई है।

अगर आप अपने मोटरसाइकिल में रु. 200/- व कार में 500/- का पेट्रोल ले रहे हैं तो (नोजल मैन) पेट्रोल पम्प कर्मी से कूपन लेकर नाम व मोबाईल नम्बर भर कर ड्रा बॉक्स में डाल दें। इस योजना के तहत 6 अक्टूबर के बाद लकी ड्रा होने पर आपको माइक्रोवेव ओवन, जूसर मिक्सी, टेबल पँखा, आयरन प्रेस के साथ ही मेगा ड्रा में हीरो मोटोकॉर्प की आकर्षक मोटरसाइकिल घर ले जाने का मौका मिलेगा, वह भी बिल्कुल मुफ्त।
इंडस्ट्रियल एरिया ताजोपुर (बढुआँ गोदाम) स्थित जय माँ दुर्गा एनर्जी स्टेशन (NRL) भारत पेट्रोलियम के संचालक राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितम्बर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल ऑफर में अकेले उनके पेट्रोल पंप से न्यूनतम 14 ग्राहकों को पुरस्कार दिया जायेगा। जायसवाल फिलिंग स्टेशन बड़ागांव संचालक अभिषेक जायसवाल ने बताया कि लकी ड्रॉ के पश्चात सभी कूपन को पुनः शामिल कर एक मेगा ड्रा निकाला जाएगा। जिसमें विजेता को हीरो मोटोकॉर्प के तरफ से एक शानदार मोटरसाइकिल गिफ्ट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत पैट्रोलियम गोरखपुर डिविजन के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर यह योजना लागू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *