अपना जिला

अमर शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर के युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मां आदि शक्ति सेवा संस्थान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों ने महुआ बाग गजल होटल से लेकर स्वर्गीय सरजू पांडे पार्क कचहरी तक अमर शहीदों की याद में एक कैंडल मार्च निकाला तथा वहां पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई । जहां पर सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई कि इनको अपने चरणों में स्थान दे तथा परिवार वालों को सहन करने की शक्ति दे। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सलाइट प्रभावित क्षेत्र में पिछले दिनों नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर 22 जवानों को मौत के घाट उतार दिया यह जवान जब नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी योजनाबद्ध तरीके से 400 से ज्यादा नक्सलियों ने इन जवानों को घेर लिया तथा मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए काफी कम है। यह काफी कायराना घटिया एवं बुजदिली वाला काम किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्यवाही करते हुए मौत के घाट उतार देना चाहिए तथा नक्सलवाद को पूर्णता खत्म कर देना चाहिए 22 जवानों की मौत ने पूरे देश को हिला के रख दिया है ।आज पूरा का पूरा देश पूरा समाज काफी आहत है तथा इस दुख की घड़ी में उन जवानों और उनके परिवार वालों के साथ तटस्थ खड़ा है। अपनी संवेदना व्यक्त करता है, अब यह वक्त आ गया है कि समाज से नक्सलवाद व आतंकवाद खत्म होना चाहिए ताकि हमारा समाज सुकून से रह सके निर्भीक होकर लोग जी सके इसलिए पुन: सरकार से मांग की जाती है कि इस को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाए तभी भी शहीद वीर जवानों की आत्माओं को शांति मिलेगी। इस मौके पर बृजेश सिंह, शेरू, तारकेश्वर, सिंघम, सुजीत सिंह, सिद्धांत सिंह, करण , अमन सिंह, अभिषेक सिंह, विशाल सिंह, टिंकू सिंह, अभय सिंह, सनी सिंह, पुष्कर सिंह, मनीष सिंह, सोनू सिंह, टुनु सिंह, पंकज यादव, अमित सिंह, आलोक आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *