अभिषेक मद्धेशिया के नेतृत्व में वैश्य समाज के सदस्यों ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मऊ । पिछले दिनों बिहार के गोपालगंज विधायक गोपाल मंडल द्वारा पूरे वैश्य समाज को अभद्र भाषा का प्रयोग करने से आक्रोशित उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य युवा सभा के तत्वाधान में राष्ट्रपति को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को वैश्य समाज के सदस्यों ने सौंपा। साथ ही साथ चेताया कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं किया गया तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने मांग किया कि गोपाल मंडल की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करते हुए जनता दल यूनाइटेड उन्हें अपने पार्टी से बर्खास्त करें। वैश्य समाज जो कि ऐसा समाज है जिससे पूरे देश की अर्थव्यवस्था चलती है आज वैश्य समाज द्वारा ही देश की अर्थ व्यवस्था को काफी सहयोग मिलता है। ऐसे में वैश्य समाज इस अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। वरिष्ठ महामंत्री वेद प्रकाश आर्य ने कहा गोपाल मंडल हीन भावना से ग्रस्त हो चुके हैं और अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। ऐसे व्यक्ति का किसी संवैधानिक पद पर रहने का कोई भी अधिकार नहीं है।
प्रतिनिधिमंडल में अखिलेश मद्धेशिया, जिला अध्यक्ष रोशन, जिला महामंत्री दीपक, जिला कोषाध्यक्ष अतुल कुमार, प्रदेश सदस्य संजय, जिला उपाध्यक्ष विकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

