अपना जिला

अभियान : खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने लिए नमूने

मऊ। गर्मी के मौसम में शीतल पेय एवम आइस क्रीम की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाकर सघन जांच की गई तथा विक्रय हेतु तैयार किये गए आइस क्रीम ,आइस कैण्डी, शीतल पेय के नमूने जांच हेतु संग्रहित किये गए जिसका विवरण इस प्रकार है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जिला अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को विजय शंकर सोडा वाटर वैन रतनपुरा से कार्बोनेटेड वेवरेज, सोनकर आइस कैण्डी जयराम गढ़ कसारा मोड़ से आइस कैंडी घोल, अभय आइस क्रीम कोपागंज से आइस क्रीम, यादव आइस कैंडी जमाल पुर हलधरपुर से आइस कैंडी तथा जीयूत बंधन से दूध का नमूना संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक लखनऊ की प्रयोगशाला को भेजा गया।

 सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश दीक्षित के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जयहिंद राम, रामानंद, नसीम खान मौजूद थे। उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *