अनिल यादव उर्फ जयनील बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
मऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश व भाजयुमो के प्रदेश के प्रभारी महामंत्री अशोक कटारिया ने मऊ जिले के युवा कार्यकर्ता अनिल यादव उर्फ जयनील को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा वाराणसी जनपद से संजय गुप्त व आजमगढ़ जनपद से कमलेंद्र मिश्र को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
मऊ जिले का भारतीय जनता युवा मोर्चा का अनिल यादव उर्फ जयनील को जिलाध्यक्ष मनोनयन के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जिला अध्यक्ष दुर्गविजय राय ने भाजपाजनों के साथ अनिल यादव उर्फ जयनीलयादव को मिठाई खिलाकर उनको बधाइयां दी।
नेताओं ने कहा कि अनिल यादव जयनिल यादव के नेतृत्व में पार्टी की युवा शाखा को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राकेश मिश्रा, विजय राजभर, संतोष कुमार सिंह, मुन्ना राजभर, रामप्रवेश राजभर, सुनील दुबे सोनू, प्रवीण अग्रवाल, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह शिब्बू , सुधांशु सिंह, विकास सिंह कुंज, सुधीर सोनकर, प्रमोद बरनवाल, अभिषेक राय, अनिल सिंह, प्रवीण गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

