अध्यक्ष/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया जेल बंदियों से बातचीत
मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ जितेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन में वृहस्पतिवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ सत्यवीर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद कारागार, मऊ का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव, श्री सत्यवीर सिंह ने जेल के अंदर कैदियों से बात कर उनको जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा जेल अधीक्षक से जेल के अंदर बंदियों के रखरखाव तथा जेल की बैरको, भोजनालय ,अस्पताल, महिला बैरक का रोजाना सैंंनिटाइज कराने एवं वैश्विक महामारी कोविड-19 के बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण में जेल में कुल 613 बंदी मिले। जिसमें 519 पुरुष तथा 24 महिला है। जिसमें 70 नववयस्क के बंदी शामिल है। जिसमें 119 पुरुष और चार महिला सजायाप्ता है। निरीक्षण में तीन महिला बंदियों के साथ छोटे-छोटे बच्चे रहते हुए मिले। जिसमें एक लड़का और दो लड़की हैं । सत्यवीर सिंह ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ ने जेल अधीक्षक को महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल कराने तथा उन्हें समय-समय से दूध और अन्य सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।


