अगले साल आएगी, ‘मेंटल है क्या’
जी हां कंगना रनाउत और राजकुमार राव की मच अवेटेड फिल्म मेंटल है क्या‘ को देखने के लिए अभी उनके फैन्स को लंबा इंतजार करना पड़ेगा…दोनों सितारों की ये फिल्म अगले साल यानी 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी . फिल्म के अभिनेता राजकुमार राव ने खुद इसकी सूचना अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है…इस वीडियो में कंगना एक खूबसूरत लाल ड्रेस में नजर आ रही हैं और राजकुमार सूट और पैंट में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं…दोनों इस वीडियो में चलते-चलते एक-दूसरे से टकरा जाते हैं और फिर यह कहकर झगड़ते हैं कि तू मेंटल है क्या?

