चर्चा में

अगर कोई व्यक्ति घूस मांगे तो उसकी शिकायत सीएम कार्यालय, CM Helpline या IGRS पोर्टल में दर्ज करें : योगी

(आनन्द कुमार)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया के पेज पर एक सूचना शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी योजना का लाभ लेने के लिए कोई घूस मांगे तो उसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय, CM Helpline या IGRS पोर्टल में शिकायत दर्ज करें।

घूस लेने वाले व्यक्ति पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आज सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से हर लाभार्थी को प्राप्त हो रहा है किन्तु पूर्व की सरकारों में गरीब एजेंडे में ही नहीं थे। वह सिर्फ कोरी घोषणाओं और कोरे नारों के माध्यम से उन्हें बहकाने का कार्य करते थे।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की रिश्वतखोरों के प्रति चलाई जा रही है इस पहल पर कितनी कठोरता के साथ कार्रवाई होती है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा। लेकिन वर्तमान में तो यह है कि अभी भी सरकारी विभाग के लोग आम जनता का काम बिना रिश्वत लिए नहीं कर रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री की यह योजना अच्छी तरीके से लागू हो जाएगी तो सच में रिश्वतखोरों की खैर नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *